September 24, 2026

थाना बैजनाथ पुलिस ने किया 1 गिरफ्तार


गरुड ,बागेश्वर ।  बैजनाथ थाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। वह पुलिस की आंखों में लंबे समय से धूल झोंक रहा था। पुलिस ने अजय थापा पुत्र ईश्वर सिंह को गिरफ्तार किया है। वह धारा 305A/317(2) बीएनएस में पंजीकृत था तथा लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय में अपनी उपस्थिति से बच रहा था।