Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 11, 2026

मौसम विभाग की चेतावनी पर आज बंद रहेंगे स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र

बागेश्वर। मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए जनपद के सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी, बागेश्वर ने आदेश जारी कर बताया कि 16 सितंबर (मंगलवार) को जिले के समस्त बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालय—राजकीय व निजी—बंद रहेंगे। आदेश में कहा गया कि यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है।

इसी क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने भी अवगत कराया कि संभावित आपदा की गंभीरता को देखते हुए जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी आज अवकाश रहेगा।

प्रशासन ने अभिभावकों एवं शिक्षकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Advertisement