Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिये शांति यज्ञ व श्रद्धांजलि रैली आयोजित

देहरादून ( आखरीआंख ) पी0बी0ओ0आर0 पूर्व सैनिक संगठन ने पुलवामा में आंतकवादी हमले में शहीद वीर जवानों एवं पाकिस्तान बार्डर में माइन डिफ्यूज करते समय शहीद हुए मेजर चित्रेश बिष्ट की आत्मा की शांित के लिये, पंचायती मन्दिर दर्शनलाल चैक में शांति यज्ञ किया। यज्ञ के पश्चात् पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों द्वारा श्रद्वाजंलि रैली भी निकाली गई।
 श्रद्वाजंली रैली में पूर्व सैनिक, पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाते हुए घटांघट से होते हुये गांधीपार्क स्थित वार मैमोरियल में पहुचें और मोमबती जलाकर शहीदों को श्रद्वाजंली दी। श्रद्वाजंली रैली में, पी0बी0ओ0आर0 पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष पी0टी0आर0 शमशेर सिंह बिष्ट ने कहा, पाकिस्तान के सह पर जिस प्रकार आतंकवादी न,े हमारे जवानों पर कायराना हमला किया है, जिसमें 44 जवान शहीद हो गये। इस पर किसी भी प्रकार की, बयानबाजी देश को मूंजर नहीं है। देश का प्रत्येक नागरिक बहुत अकोंशित है, भारत को इसका जवाब देना जरूरी हैं। कश्मीर से तुंरत 370 धारा हटाई जाए। सी0आर0पी0एफ0 पैरामैलेटिरी फोर्स के अन्तर्गत आती है। इस कारण
जवानों को शहीद का दर्ज नहीं दिया जाता है। पी0बी0ओ0आर0पूर्व सैनिक संगठन, भारत सरकार से मांग करता है कि जो भी देश की सीमा में और देश की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त होता है उसे शहीद का दर्ज के साथ-ंउचयसाथ शहीद के अन्तर्गत आने वाली सभी लाभ एवं सुविधाएं दी जाएं। शहीद के अश्रितों को सरकारी नौकरी दी जाए। श्रद्वाजलीं रैली में संगठन में महासचिव कैंटन आर0टी0शाही, संगठन मंत्री सुरेन्द्र सिंह बिष्ट,महिला अध्यक्षा राजकुमारी थापा, महासचिव ममता थापा,नायक विनोद बलूनी,नरेन्द्र क्षेत्री ने, भी अपने सम्बोधन में पाकिस्तान से आर-पार की लड़ाई की बात रखी। श्रंद्धाजलि कार्यक्रम में संगठन के कार्यालय प्रभारी सुबेदार वाई0डी0शर्मा, सचिव कैप्टन कमल सिंह फर्सवाण,महानगर प्रभारी कैप्टन रमेश रावत, प्रेम रावत शामिल हुए।
Advertisement