March 6, 2026

बागेश्वर पुलिस ने लड़ाई-झगड़ा/गाली गलौज कर हंगामा करने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार

बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर, के आदेशानुसार जनपद क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज आज दिनांक 02.10.2025 को डायल 112 पर

1- काँलर मनीष सिह मेहरा पुत्र पूरन सिह निवासी पाकड थाना कपकोट उम्र 27 वर्ष (ग्राम प्रधान) ने सूचना दी कि सुन्दर सिह पाकड थाना कपकोट द्वारा लडाई झगडा कर रहा है पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो सुन्दर सिह पुत्र हयात सिह निवासी पाकड थाना कपकोट जनपद बागेश्वर उम्र 23 वर्ष काफी उग्र होकर आमदा फौजदारी हो रहा था एंव गाली गलौच कर रहा था। उक्त व्यक्ति को अन्तर्गत धारा 170/126/ 135/135(3) BNSS के गिरफ्तार किया गया अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
2- कालर सुरेश चन्द्र पुत्र देवी दत्त निवासी बैडा मझेडा थाना कपकोट ने उसके बेटे द्वारा झगडा कर रहा है उक्त सूचना पर मौके पर धीरज भट्ट पुत्र सुरेश चन्द्र भट्ट निवासी बैडा मझेडा थाना कपकोट जनपद बागेश्वर उम्र 28 वर्ष झगड़ा व मारपीट कर काफी उग्र होकर गाली गलौच कर रहा था । व्यक्ति को अन्तर्गत धारा 170/126/135/135(3) BNSS के गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।