महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर स्वच्छता सेवा पखवाड़ा सम्मान समारोह
बागेश्वर । गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर नगर पालिका सभागार में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नगर क्षेत्र में स्वच्छता कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जनप्रतिनिधियों, पर्यावरण मित्रों एवं कार्यालय कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान निरंतर परिश्रम, समर्पण एवं समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उल्लेखनीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने गांधी जी के “स्वच्छ भारत” के सपने और शास्त्री जी के “सादगी एवं ईमानदारी” के संदेश को आत्मसात करते हुए स्वच्छता को जन आंदोलन का स्वरूप देने पर बल दिया।
प्रमुख संदेश :
स्वच्छ नगर – स्वस्थ नागरिक
स्वच्छता ही सेवा है
गांधी जी का सपना – स्वच्छ भारत अपना
जहाँ स्वच्छता, वहाँ खुशहाली
अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि स्वच्छता को केवल अभियान न मानकर जीवनशैली और जिम्मेदारी बनाया जाए।
आइए, हम सब मिलकर स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ।
