Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 17, 2026

विकास और जनहित के मुद्दों पर भाजयुमो नेता मनोज बचखेती ने की जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे से मुलाकात

बागेश्वर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के युवा नेता मनोज बचखेती ने हाल ही में नवनियुक्त जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जिले के समग्र विकास कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं और आपदा प्रभावित क्षेत्रों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

मनोज बचखेती ने जिलाधिकारी से जिला अस्पताल बागेश्वर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने, विशेष रूप से 108 आपातकालीन सेवा वाहनों की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने आपदा के दौरान प्रभावित हुए लोगों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया और राहत कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने का आग्रह किया।

इस पर जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने जानकारी देते हुए बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों के सभी कार्यों का आकलन पूर्ण कर लिया गया है, और शीघ्र ही कार्य के अनुसार धनराशि जारी कर दी जाएगी, जिससे पुनर्निर्माण कार्यों की गति तेज़ की जा सके।

भाजयुमो नेता मनोज बचखेती ने जिलाधिकारी का सकारात्मक रुख और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया तथा विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बागेश्वर जिले में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

Advertisement