Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

बागेश्वर पुलिस की बड़ी सफलता: 3.13 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, कीमत लगभग 1 लाख रुपये

बागेश्वर। उत्तराखण्ड सरकार के वर्ष 2025 तक प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाने के अभियान को मजबूती देते हुए बागेश्वर पुलिस लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रशेखर घोडके की कुशल नेतृत्व क्षमता और रणनीति के चलते जनपद में नशा तस्करों पर लगाम कसते हुए एक और आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है।

कोतवाली बागेश्वर पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान 14 नवम्बर 2025 की रात्रि को गिराछीना रोड स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी में युवक के पास से 3.13 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है।

अवैध मादक पदार्थ मिलने पर पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान—

अभियुक्त का विवरण

नाम: भुवन कुमार

पिता: इन्दर लाल

पता: निवासी नीलेश्वर ठाकुरद्वारा, कोतवाली बागेश्वर, जनपद बागेश्वर

उम्र: 27 वर्ष

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बागेश्वर में FIR संख्या 75/25, धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक बलवन्त सिंह , अ.उ.नि. मोहन सिंह व कांस्टेबल राजेश कुमार रहे ।

    पुलिस अधीक्षक श्री घोडके के निर्देशन में जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्ती बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

    Advertisement