Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

यूएस कार्निवाल में अल्मोड़ा रामलीला की धूम

अल्मोड़ा ( आखरीआंख ) रुद्रपुर में आयोजित यू एस कार्निवाल में अल्मोड़ा नंदा देवी रामलीला ग्रुप ने कुमाऊं की रामलीला की बेहतरीन प्रस्तुति से दर्शको का मन मोह लिया। ग्रुप अपनी बेहतर प्रस्तुति देकर वापस अल्मोड़ा लौट गया है।
महोत्सव में अल्मोड़ा नंदा देवी रामलीला ग्रुप के 24 कलाकारों ने अभिनय किया। इस दौरान मंचन को दर्शकों ने खूब सराहा। गणेश मेर के रावण के अभिनय और अमरनाथ नेगी के जनक व जगदीश भंडारी के परशुराम के सुंदर अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा ओर तालिया बजाकर कलाकारों का उत्साह वर्धन किया। रामलीला के निर्देशक अनिल सनवाल के नेतृत्व में हर्ष जोशी, राजू रौतेला, गणेश मेर, अमरनाथ सिंह नेगी, प्रेरना जोशी, प्रियंका भट्ट, पुष्पा रौतेला, जगदीश भंडारी, लोकेश तिवारी, अर्जुन बिष्ट संजय जोशी, विजय सनवाल, महेंद्र सिंह बिष्ट, जगदीश बिष्ट,परितोष जोशी, राकेश जोशी ने अभिनय किया। इस कार्यक्रम की सफलता पर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, एनआईसी अधिकारी राजेश तिवारी व शशि मोहन पांडेय ने खुशी व्यक्त करते हुए ग्रुप को बधाई और शुभकामनाये दी है।

Advertisement