Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 29, 2026

देवकी लघु वाटिका पहुँचे दर्जा मंत्री,जड़ी बूटियों को बताया आजीविका का साधन

बागेश्वर । दर्जा राज्य मंत्री एवं जड़ी-बूटी सलाहकार समिति उत्तराखंड सरकार के सदस्य श्री बलबीर घुनियाल का आज जनपद बागेश्वर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने देवकी लघु वाटिका, मंडलसेरा का स्थल निरीक्षण किया। यहाँ पूर्व ग्राम प्रधान श्रीमती रमा मलड़ा एवं श्रीमती मनीषा मलड़ा ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा वाटिका द्वारा किए जा रहे पर्यावरणीय एवं औषधीय पौधों संरक्षण के प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी।

अवलोकन के दौरान श्री घुनियाल ने वाटिका में लगे बहु-उपयोगी, रोजगार-उन्मुख एवं दुर्लभ औषधीय सीलिंग प्रजाति के पौधों की जानकारी प्राप्त की और इसे अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए औषधीय खेती को ग्रामीण आजीविका का सशक्त माध्यम बताया।

उन्होंने मुगा रेशम की खेती के साथ सुरक्षित फसलों जैसे— हल्दी, अदरक, अरबी, काली-सफेद मुसली, कपूर-कचरि, लेमन ग्रास, तुलसी, एलोवेरा, तथा चंदन की नर्सरी सहित विभिन्न बड़े वृक्षों का निरीक्षण किया और लोगों से इन रोजगारपरक कृषि गतिविधियों को अपनाने की अपील की।

राज्य मंत्री ने कहा कि वाटिका के ये प्रयास पर्यावरण संरक्षण, पलायन रोकथाम और स्थानीय रोजगार सृजन की दिशा में अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने औषधीय पादपों के अनुभव व ज्ञान को दस्तावेज रूप में उपलब्ध कराने का अनुरोध किया तथा उच्च संस्थानों एवं केंद्र सरकार तक किशन सिंह मलड़ा की पहल को पहुँचाने का आश्वासन देते हुए उनकी 85 वर्षीय माता जी को भी यह भरोसा दिलाया कि इन प्रयासों को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग दिया जाएगा।


यहाँ श्रीमती प्रभा गड़िया (जिला अध्यक्ष, भाजपा बागेश्वर),
श्रीमती दीपा आर्या (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष),
श्रीमती नीमा धपोला, श्रीमती सरिता चौहान,
श्री महेश चंद्र सिंह खेतवाल, रघुवीर सिंह दफौटि,
मथुरा प्रसाद, कमल सिंह परिहार, पंकज सिंह मेहता,
विवेक तिवारी (नगर अध्यक्ष) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement