Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 19, 2026

कांग्रेसियों ने शराब के ठेके के सामने दिया सांकेतिक धरना


नई टिहरी ।  राजमार्ग से सरकारी शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने ठेके के समक्ष सांकेतिक धरना दिया। इस मौके पर कांग्रेसी बोले यदि शराब के ठेके को नहीं हटाया गया तो उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे। मंगलवार दोपहर में कांग्रेसियों ने सरकारी शराब के ठेके के समक्ष सांकेतिक धरना देते हुए कहा कि शराब का ठेका राजमार्ग पर खोला गया है। जिससे राजमार्ग जाम रहने के साथ ही यहां पर एक्सीडेंटल जोन बन गया है। बीते सोमवार को यहां पर एक वाहन ने कई वाहनों का टक्कर मारी दी। ठेके के सामने राजमार्ग पर जाम के कारण कई बार दुर्घटनायें हो रही हैं। कभी बड़ी दुर्घटना भी घटित हो सकती है। राजमार्ग पर ठेका मानकों के विपरीत खुला है। जिससे आम लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। जबकि प्रदेश सरकार मात्र मुनाफे के चलते आम लोगों की परेशानियों को नहीं देख रही है। सरकार लोक कल्याण के बजाय शराब बेचने में मशगूल नजर आ रही है। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पंवार, देवेंद्र नौडियाल सहित दर्जनों मौजूद रहे।

Advertisement