Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन दिन तक अवकाश घोषित


पौड़ी । कोट ब्लाक के आंगनबाड़ी केंद्र देवार से घर लौट रहे मासूम पर गुलदार के हमले के बाद क्षेत्र में दशहत का माहौल है। घटना के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने क्षेत्र के 6 आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन दिन तक अवकाश घोषित कर दिया है। डीपीओ पौड़ी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र देवार की आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुषमा ने गुलदार के हमले से मासूम को बचाने में सराहनीय भूमिका निभाई। विभाग उनकी प्रशंसा करता है। बताया कि घटना के बाद क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र देवार के साथ-साथ वड्डा, चमना, कांडा, नवन व बुरांसी में तीन दिन का अवकाश घोषित किया है। तीन दिन बाद नौनिहालों के सुरक्षा को लेकर प्रशासन व वन विभाग के साथ समीक्षा की जाएगी। जिसके बाद उक्त आंगनबाड़ी केंद्रों खोलने या अवकाश को बढ़ाएं जाने पर निर्णय लिया जाएगा।

Advertisement