Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

16 बोतल देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

बागेश्वर  ( आखरीआंख  )  पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक महोदय बागेश्वर के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनाँक 23/02/2019 को अभियुक्त अजय सिंह पुत्र श्री जसवंत सिंह निवासी ग्राम फटगली थाना व जिला बागेश्वर को कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 16 बोतल देशी गुलाब शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या- 30/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम अजय सिंह उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
उपरोक्त अभियुक्त पूर्व में वर्ष 2018 में भी शराब ले जाते हुए पकड़ा गया था। जिसका थाना बागेश्वर में मुकदमा अपराध संख्या 50/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम कायम है, यह व्यक्ति गांव फटगली में चिकन शॉप चलाता है और उसकी आड़ में शराब बेचता है।

गिरफ्तार करने वाली टीम  में कानि0 ना0पु0 नरेंद्र गोस्वामी कानि0 ना0पु0 रमेश जीना कानि0 ना0 पु0 भुवन सिंह बोरा रहे ।

Advertisement