पुलिस अधीक्षक बागेश्वर ने किया फायर सर्विस का वार्षिक निरीक्षण
बागेश्वर ( आखरीआंख ) आज लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक बागेश्वर ने फायर सर्विस बागेश्वर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा सर्वप्रथम समस्त फायर सर्विस स्टाफ की लाइन बन की कार्यवाही का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात कार्यालय भवन, कर्मचारी बैरिक, भोजनालय आदि का निरीक्षण किया गया। फायर सर्विस स्टोर में आपदा उपकरणों को चेक किया गया तथा फायर सर्विस एमटी कार्यालय में फायर वाटर टेंडर,रनिंग लॉग बुक चेक किया गया व वाहनों का रखरखाव देखा गया।
निरीक्षण के उपरांत अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया तथा उनकी समस्याएं सुनी गई। समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रभारी अग्निशमन अधिकारी को निर्देशित किया गया। किसी भी प्रकार की आग/रेस्क्यू में तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
