कपकोट वयोश्री शिविर में 50 व्यक्तियों का परीक्षण
बागेश्वर ( आखरीआंख ) जिला समाज कल्याण अधिकारी एन.एस.गस्याल अवगत कराया है कि भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत ऐल्मिको कानपुर के सहयोग से विकास खण्ड़ सभागार कपकोट में आज 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिको के जीवन सहायक उपकरणो के परीक्षण हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वृद्व व्यक्ति के वैशाखी, कान की मशीन, फोल्डिग छडी, चश्मा, दांतों का परीक्षण किया गया शिविर में विभिन्न ग्राम पंचायतो से आये महिलाओ एवं पुरुषो कुल 50 व्यक्तियो का परीक्षण किया गया। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि दिनांक 24 फरवरी, 2019 को नुमार्इश खेत मैदान बागेश्वर में शिविर आयोजित किया जायेगा। उन्होंने उक्त तिथियो में लगने वाले शिविरो में अधिक से अधिक संख्या में आकर लाभ उठानें की अपील की है।
