Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 11, 2026

48 घंटे में बागेश्वर पुलिस का बड़ा एक्शन, चोरी की स्कूटी सहित शातिर चोर गिरफ्तार


बागेश्वर। बागेश्वर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी की घटना का महज़ 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी की स्कूटी बरामद करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 दिसंबर 2025 को एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली बागेश्वर में शिकायत दर्ज कराई गई कि उसकी स्कूटी संख्या AP31ET 9512 को दिनांक 16 दिसंबर 2025 की शाम विकास भवन पुल, बागेश्वर के पास से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है।
शिकायत के आधार पर कोतवाली बागेश्वर में एफआईआर संख्या 80/25, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी बागेश्वर के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच, सुरागरसी और पतारसी के आधार पर अभियुक्त दीपक सिंह उर्फ दीपांशु (24 वर्ष), निवासी ग्राम मल्लाफेर, थाना कपकोट को चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया।
विवेचना के दौरान अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
बागेश्वर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप और आम जनता में भरोसा मजबूत हुआ है।

Advertisement