March 4, 2026

टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति: हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार को चेताएंगे


बागेश्वर । टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति ने रेल मार्ग के लिए बजट स्वीकृत नहीं होने पर कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज लोगों ने विरोध में प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वह 22 साल से रेल के लिए आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकारें कोरे आश्वासन देकर जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहे है। अब हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को जागरू किया जाएगा। समिति से जुड़े लोग रविवार को तहसील परिसर में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में महेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि रेल संघर्ष के लिए 22 साल से आंदोलन कर रहे हैं। बागेश्वर से लेकर जंतर-मंतर तक आंदोलन व धरना दिया गया है। रेल आने से पलायन पर भी रोक लगेगी। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि अब छात्रों को आंदोलन से जोड़ा जाएगा। पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया। अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष नीमा दफौटी ने कहा कि रेल मार्ग की सर्वे ब्रिटीशकाल से हुई है। अब सरकार को निर्माण कार्य शुरू कर देना चाहिए। संचालन महामंत्री केशवानंद जोशी ने किया। इस मौके पर प्रवीण दफौटी, पार्वती पांडेय, हेमा जोशी, दयाकृष्ण पांडे, इंद्रा जोशी, विक्रम ड्योड़ी, चरण सिंह बघरी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, भुवन चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।