March 16, 2026

गरुड , बागेश्वर में मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन


गरुड, बागेश्वर ।  केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के नाम और बुनियादी स्वरूप में बदलाव के विरोध में गरुड़, बागेश्वर व कपकोट ब्लॉक में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मनरेगा का नाम बदलकर ‘वीबी जी राम जी’ करना महात्मा गांधी के सम्मान और उनकी विरासत का अपमान है। उन्होंने कहा कि यह कदम भाजपा-आरएसएस की गांधीवादी विचारधारा के प्रति विरोधी सोच को दर्शाता है। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए योजना का मूल नाम और स्वरूप बनाए रखने की मांग की। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और अंत में सरकार से इस निर्णय को वापस लेने की अपील की गई।

यहाँ उपस्थित समस्त कार्यकर्ता खण्ड कार्यालय से अंकिता भंडारी को न्याय दो, वीआईपी गिरफ्तार करो के नारे लगाते हुए गांधी चबूतरे गरुड बाजार तक गए और एक सभा आयोजित की गई।

इस मौके पर बबलू नेगी, नरेंद्र कुमार, कैलाश पवार, प्रकाश कोहली, लक्ष्मण राम, सुंदर सिंह , धीरज कुमार, संजय सिंह फर्शवाण, ललित परिहार, कैलाश परिहार,रंजीत रावत आदि मौजूद रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कांडा में स्वागत कांडा। कांग्रेस ने नये जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट का क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मनरेगा योजना का नाम बदलने पर कार्यकर्ताओं ने नारोजी जताई। नारेबाजी धरना प्रदर्शन किया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केवलानंद पांडेय की अध्यक्षता में हुई सभा में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, राजेंद्र टंगड़िया, बंशीधर कांडपाल, नवीन रौतेला, शैलानी आर्या, आलम मेहरा, मनोज राठौर आदि मौजूद रहे।