Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 29, 2026

कुलसारी मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर दूसरी सड़क पर गिरा, चालक की मौत


चमोली ।  थराली विकासखंड के कुलसारी नैल ढ़ालु मोटर मार्ग पर बुधवार को एक कार अनियंत्रित होकर दूसरी सड़क पर गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि चालक प्राणी दत्त कुनियाल (65) ग्राम उलंग्रा देवाल की कार ढ़ालू गांव से 500 मीटर पहले अचानक से अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने 108 के माध्यम से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

You may have missed

Advertisement