Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

बसंत पंचमी पर अल्मोड़ा की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी


अल्मोड़ा ।  लंबे सूखे के बाद शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर अल्मोड़ा जनपद में मौसम ने करवट ली और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई। करीब चार माह बाद हुई बारिश और हिमपात से काश्तकारों के साथ आम लोगों में भी राहत और उत्साह का माहौल रहा। बर्फ़बारी से पर्यटकों के चेहरों पर खासी मुस्कान नजर आई। बारिश से जंगलों में बढ़ते अग्निकांड के खतरे को लेकर वन विभाग को भी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। शुक्रवार अपराह्न अल्मोड़ा में अचानक मौसम बदला और बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात शुरू हो गया। सुबह तक जहाँ हलकी धूप और बादल के साथ सर्द हवाएं चल रही थी वहीं दोपहर बाद जागेश्वर, कसारदेवी, शीतलाखेत, वृद्ध जागेश्वर, दूनागिरि समेत ऊंचाई पर स्थित पर्यटक स्थलों में बर्फबारी से रौनक दिखाई दी। करीब एक घंटे तक ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात हुआ, हालांकि बाद में बारिश तेज होने से निचले हिस्सों में जमी बर्फ पिघलने लगी। शाम तक बादलों की गरज और चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहा। मौसम बदलने के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड बढ़ गई। वहीं लंबे समय बाद हुई बारिश से जलस्रोतों के रिचार्ज होने और खेती-किसानी को लाभ मिलने की उम्मीद भी जगी है। सेब बागवानी सहित अन्य फसलों के लिए भी इसे लाभकारी माना जा रहा है।

Advertisement