Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 19, 2026

चलती कार पर गिरा पेड़, दो की दर्दनाक मौत

देहरादून,  ( आखरीआंख ) चंपावत जिले के तिलोन के पास चलती कार पर पेड़ गिर गया। बताया जा रहा है कि हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार एक कार चंपावत से लोहाघाट जा रही थी। इस दौरान तिलोन के पास पहुंचते ही पहाड़ी से मलबा के साथ पेड़ गिरने से कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास ऑल वेदर रोड निर्माण के तहत कार्य चल रहा था। जिससे लगातार जगह-जगह पहाड़ी दरक रही है। साथ ही रोड़ किनारे मलबा नहीं हटाया गया है। साथ ही कॉजवे को बंद नहीं किया गया है। जो हादसों को दावत देते रहते हैं। पुलिस के अनुसार हादसे में एक महिला समेत एक व्यक्ति को मौत हुई है. बताया जा रहा है कि हादसे की शिकार लोगों ने कार चालक से लिफ्ट मांगी थी। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
Advertisement