February 9, 2026

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब इस्टाग्राम की तरह स्टेटस में भी मिलेगा ये ऑप्शन; प्राइवेसी होगी और भी मजबूत


नई दिल्ली । मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप अपने करोड़ों यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक और बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अगर आप भी व्हाट्सएप स्टेटस लगाते समय प्राइवेसी को लेकर चिंतित रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सएप जल्द ही इंस्टाग्राम जैसा ‘ष्टद्यशह्यद्ग स्नह्म्द्बद्गठ्ठस्रह्यÓ फीचर अपने स्टेटस सेक्शन में जोड़ने वाला है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स अपनी पर्सनल फोटो या वीडियो को पूरी कॉन्टैक्ट लिस्ट के बजाय सिर्फ अपने चुनिंदा दोस्तों या परिवार के साथ आसानी से शेयर कर पाएंगे।
बार-बार सेटिंग बदलने का झंझट होगा खत्म
इस नए फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यूजर्स को अब हर स्टेटस के लिए बार-बार प्राइवेसी सेटिंग में बदलाव नहीं करना पड़ेगा। वर्तमान में अगर आप कोई स्टेटस किसी विशेष ग्रुप से छिपाना चाहते हैं या सिर्फ कुछ लोगों को दिखाना चाहते हैं, तो सेटिंग में जाकर बदलाव करना पड़ता है। लेकिन ‘ष्टद्यशह्यद्ग स्नह्म्द्बद्गठ्ठस्रह्यÓ फीचर आने के बाद आप एक बार अपनी लिस्ट तैयार कर सकेंगे और इंस्टाग्राम की तरह एक टैप में अपना स्टेटस सिर्फ उस सर्कल के साथ साझा कर सकेंगे। यह फीचर यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल और निजी अनुभव देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
बीटा वर्जन में टेस्टिंग शुरू
फीचर ट्रैकर की रिपोर्ट के अनुसार, यह नया ऑप्शन व्हाट्सएप बीटा फॉर एंड्रॉयड के वर्जन 2.26.5.13 में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है, इसलिए अभी कंपनी ने इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। आमतौर पर व्हाट्सएप किसी भी नए फीचर को पहले बीटा टेस्टर्स के जरिए परखता है और वहां से सकारात्मक फीडबैक मिलने के बाद ही इसे सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाता है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ अपडेट्स में यह फीचर आपके फोन में भी दस्तक दे सकता है।
अलग रंग की रिंग से होगी पहचान
रिपोर्ट में बताया गया है कि यूजर्स दो तरीकों से अपनी क्लोज फ्रेंड्स लिस्ट तैयार कर सकेंगे- एक सेटिंग में जाकर और दूसरा सीधे स्टेटस स्क्रीन से। जब आप इस लिस्ट के लिए कोई स्टेटस अपडेट करेंगे, तो देखने वाले को आपकी प्रोफाइल फोटो के चारों ओर एक अलग रंग की रिंग दिखाई देगी। यह रिंग ठीक वैसे ही काम करेगी जैसे इंस्टाग्राम पर हरे रंग की रिंग करती है। यह संकेत देगी कि यूजर ने यह स्टेटस पब्लिक नहीं किया है, बल्कि उन्हें अपनी ‘खास लिस्टÓ का हिस्सा माना है। इसके अलावा खबर यह भी है कि व्हाट्सएप एक सब्सक्रिप्शन प्लान पर भी काम कर रहा है, जिसमें प्रीमियम स्टिकर और थीम्स जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं।

You may have missed