गरुड में ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से पोस्टमैन की मौत
बागेश्वर । डंगोली निवासी पोस्टमैन की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके आकस्मिक निधन से डाक विभाग सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज गिरी सोमवार को ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्वास्थ्य खराब होने पर स्टाफ और परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा था। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे उनकी हालत अचानक गंभीर हो गई और उपचार के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पंकज गिरी अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके निधन पर डाक विभाग के अधिकारियों, सहकर्मियों, स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
