गरुड में 21 दिन की बच्ची की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत
बागेश्वर । बैजनाथ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 21 दिन की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय बागेश्वर भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जैसर गांव निवासी 21 दिन की मासूम भूमि पुत्री अंकित सिंह की सोमवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
