Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

बागेश्वर में यातायात नियमों पर पुलिस की कड़ी नजर, 53 वाहनों पर कार्रवाई; हुड़दंग करने वालों पर भी चला कानून का डंडा


बागेश्वर। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और यातायात को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई। दिनांक 11 फरवरी 2026 को संचालित इस अभियान में नियमों की अवहेलना करने वाले 53 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए, जिनमें से एक वाहन का चालान माननीय न्यायालय के लिए प्रेषित किया गया।
इसी क्रम में सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और हुड़दंग मचाने वाले 30 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई, जबकि 11 व्यक्तियों पर कोटपा अधिनियम के तहत चालान किया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ निरंतर अभियान जारी रहेगा।
सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है, जिससे किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें और किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस कर्मी अथवा हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें, ताकि जनपद में शांति और सुरक्षा का वातावरण बना रहे ।

Advertisement