March 6, 2026

किसान और युवाओं को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा

बागेश्वर, ( आखरीआंख ) भारतीय युवा कांग्रेस ने चलो पंचायत, चलो वार्ड की ओर कार्यक्रम आयोजित करेगी। किसान और युवाओं को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा और लोकसभा चुनाव की तैयारियां भी शुरू करने का निर्णय लिया गया। स्थानीय पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पार्टी हइकमान के कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है। पार्टी चलो पंचायत, चलो वार्ड की ओर आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसानों के कृषक कार्ड बनाए जाएंगे और युवाओं को रोजगार कार्ड दिए जाएंगे। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की रीति और नीति गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत लोकसभा चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी गईं हैं। बैठक में रंजीत रावत, गोपा धपोला, वीरेंद्र नगरकोटी, दीपक कोहली, भरत कोरंगा, अजय शाह जगाती, गोकुल परिहार, दीपक खेतवाल, पवन, लक्ष्मी धर्मशक्तू, सुनीता टम्टा आदि मौजूद थे।