Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

भारतीय वायु सेना की कार्रवाई पर उत्तराखण्ड में जश्न का माहौल

देहरादून,( आखरीआंख )  पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायु सेना की कार्रवाई के बाद सेना के पराक्रम पर दून में जश्न का माहौल है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में लोग हाथों में तिरंगा लेकर सेना को सैल्यूट कर रहे हैं। मंगलवार को हिन्दूवादी संगठन ने घंटाघर पर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पड़ोसी मुल्क भारत की उदारवादी नीतियों से भद्दा मजाक कर रहे थे जिसका सबक उन्हे सिखा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलवामा ही नहीं उड़ी पठानकोट में भी जेश आतंकवादियों ने हमे जो गहरे जख्म दिए थे। वायु सेना ने आज बदले की करवाई की शुरुआत देे दी है। आतंकवाद को पनाह देने वाले पाक को भी हमारी सेना जवाब देगी। सेना पर देश को पूरा भरोसा है। भारतीय वायु सेना के जज्बे को सलाम है। भारतीय वायु सेना द्वारा पाक स्थित आतंकवादी शिविरों में किये गये हवाई हमले, जिससे आतंकवादियों की शिविर तबाह हो गए और सैकड़ो आतंकवादी मारे गए। यह हमारे राष्ट्र के लिये गर्व का विषय है। इस कार्रवाई से समस्त देशवासी गौरवान्वित महसूस कर रही है। इस दौरान भारत माता की जय, शहीद जवान अमर रहे। और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये।
–

You may have missed

Advertisement