रियलिटी शो में 15 वर्ष से 45 वर्ष तक के लोग कर सकते हैं प्रतिभाग
देहरादून, ( आखरीआंख ) वाॅयस आॅफ उत्तराखंड में टीवी रियलिटी शो का आयोजन जरनेशन ऐडकाॅंम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जो गायन पर आधारित होगा। इस रिअलिटी शो में 15 वर्ष से 45 वर्ष तक के लोग प्रतिभाग कर सकते हैं, यह शो यूथ के लिए एक सुनहरा अवसर है जिससे वह अपने प्रतिभा को लोगो तक पहुॅंचा सकते हैं।
उत्तरांचल प्रेस क्लब मे आयोजित प्रेस वार्ता में शो के निदेशक दिवान मुकेश सिंह ने बताया कि वाॅंयस आॅफ उत्तराखंड में आॅनलाइन व आॅफलाइन प्रतिभग कर सकते है। शो के डायरेक्टर महेश प्रकाश ने बताया कि इस रियलिटि शो को उत्तराखण्ड के जाने माने सुप्रसिद्व लोक गायक व गायिका हीरा सिंह राणा, विरेन्द्र नेगी राही व अनुराधा निराला जज करेंगे। उन्होने कहा कि इस रियलिटि शो के प्रथम विजेता को 2 लाख रूपये नकद व दो एलबम में गाने का मौका और द्वितीय विजेता को 51 हजार व एक एलबम मे ंगाने का मौका और तृतीय विजेता को 51 हजार का पुरस्कार दिया जायेगा। उन्होने कहा कि शो में प्रतिभाग करने की अन्तिम तिथि 31 मार्च 2019 तक जारी है इस अवसर पर हेमन्त बंसल एवं उनकी टीम कनिका बहुगुणा, दीपक सिंह, जी एस थापा, संजय, अभिशेषक गिरि उपस्थित थे।
