September 24, 2026

भारती श्रमजीवी पत्रकार संगठन ने इन पत्रकारों को दिए अहम जिम्मेदारी

देहरादून। भारती श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड की आज 29 मार्च 2026 को एक अहम बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड राज्य संगठन एवं जिला संगठनों में कुछ पदों पर संगठन के सम्मानित सदस्यों को मनोनीत कर रहा है यूनियन के राष्ट्रीय संस्थापक शाहनवाज हसन, राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पांडे, राष्ट्रीय संगठन सचिव नवीन जोशी और राष्ट्रीय संगठन सचिव गिरिधर शर्मा की सहमति से इन पदों पर संगठन के सदस्यों को मनोनीत किया गया है। कार्यवाहक महामंत्री के पद पर पुष्कर सिंह नेगी को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मंडल प्रभारी गैरसैंण अवतार सिंह को बनाया गया है। जिला अध्यक्ष देहरादून की जिम्मेदारी आशीष डोभाल को दी गई है। इसके अलावा जिला महामंत्री देहरादून प्रेम कुमार को बनाया गया है। साथ ही निर्णय लिया गया कि मई माह में भारती श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का वार्षिक सम्मेलन होगा। इसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी भी प्रतिभाग करेगी।