बागेश्वर में पृथक ब्लॉक के लिए अनशन सातवें दिन भी जारी
बागेश्वर । पृथक विकासखंड की मांग को लेकर कांडा कालिका मंदिर में क्रमिक अनशन व महातपस्या सातवें दिन भी जारी है। रविवार को राजेंद्र राम, एडवोकेट महीप किशोर, पूर्व प्रधान भगवत राम क्रमिक अनशन पर बैठे। आंदोलन को समर्थन देने भूपेंद्र कोरंगा भी पहुंचे। उन्होने भी इस आंदोलन को जायज बताया। विकासखंड स्थापना को लेकर शासन प्रशासन की ओर से सकारात्मक प्रयास नहीं हो रहे हैं। इस कारण क्षेत्र का विकास भी रुक रहा है। लोग आंदोलन की राह पर हैं। इस आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर हीरा सिंह कर्म्याल, किशोरी लाल वर्मा, रूप सिंह माजिला, बंशीधर कांडपाल, हेम कांडपाल, धनी राम, नवीन रौतेला, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
