Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

बागेश्वर में रेल मार्ग के लिए बजट स्वीकृत नहीं होने पर गुस्सा


बागेश्वर ।   टनकपुर-बागेश्वर रेल निर्माण संघर्ष समिति ने मार्ग निर्माण के लिए अभी तक बजट स्वीकृत नहीं किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हल्द्वानी में की गई चुनावी सभा में जो घोषणा की थी उसकी भी याद दिलाई। कहा कि जब तक बागेश्वर में रेल नहीं पहुंचेगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। रविवार को समिति से जुड़े लोग तहसील परिसर में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में हुए विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्द्वानी में चुनावी सभा की। तब उन्होंने कहा था कि बागेश्वर तक रेल जल्द पहुंचेगी, लेकिन इतने साल बीत जाने के बाद भी अभी तक बजट स्वीकृत नहीं हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपना वादा पूरा करने की मांग की। समिति अध्यक्ष नीमा दफौटी ने कहा कि जब तक जिले में रेल नहीं आएगी तब तक जिले का विकास भी नहीं हो सकता। 2004 से रेल के लिए आंदोलन जिले में चल रहा है। दिल्ली तक अनशन किया गया। सरकार हमेशा सर्वे पूरा होने की बात करती है, लेकिन बजट आज तक स्वीकृत नहीं किया। उन्होंने जल्द बजट स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। इस मौके पर केश्वानंद जोशी, बंशीधर जोशी, बसत बल्लभ जोशी, नरेंद्र खेतवाल, प्रताप सिंह दानू, चरण सिंह बघरी, ललिता असवाल, विद्या देवी, महिपाल दफौटी, लक्ष्मी धर्मशक्तू आदि मौजूद रहे।

Advertisement