टेली लॉ प्रोजेक्ट में उत्कृष्ट कार्य करने पर महिपाल सम्मानित
रुद्रपुर । उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में खटीमा के सीएसएसी को टेली लॉ प्रोजेक्ट में उत्कृष्ट कार्य करने पर संचालित किया गया। नौसर निवासी संचालक महिपाल पुत्र सीताराम पाल को राज्य में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। उनके इस कार्य में सीएससी डिस्ट्रिक्ट मैनेजर भूपेश रावत और सीएससी स्टेट हेड अश्वनी कुमार, स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप शर्मा, स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर सुप्रीत सैमुअल एवं टेली लॉ प्रोजेक्ट मैनेजर अर्पण कोठारी का विशेष मार्गदर्शन रहा।
