Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

जिले में डामरीकरण और भवन निर्माण कार्य प्रभावित


बागेश्वर।  इंजीनियरों की हड़ताल के समर्थन में बुधवार को जल संस्थान और जल निगम के इंजीनियरों ने भी भाग लिया। हड़ताल में शामिल कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई। हड़ताल का असर डामरीकरण और भविन निर्माण में दिखने लगा है। 27 सूत्रीय मांगों को लेकर इंजीनियर आंदोलित हैं। विभिन्न विभागों के इंजीनियर लोनिवि गेस्ट हाउस के प्रांगण में एकत्रित हुए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनके आंदोलन को लंबा हो गया है, लेकिन सरकार ने अभी तक उनकी सुध नहीं ली। हड़ताल के चलते विकास कार्य ठप हो गया है। अभी तक जिले को लगभग 30 करोड़ से अधिक का नुकसान हो रहा है। इंजीनियरों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन का निर्णय लिया है। इस अवसर पर इं. नंद किशोर जोशी, बिपिन सनवाल, राज कमल, संतोष कुमार, प्रमोद सिंह, नेहा सिंह, देवेंद्र कुमार, विजया, सोनी, दीपिका मनुजा, दीपक, विजय, कुंदन, संदीप, धन सिंह, दीपक उप्रेती आदि उपस्थित थे।

Advertisement