Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

चमोली की योगिता रावत को मिली प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी, गांव में खुशी का


चमोली ।    चमोली जनपद के ग्राम पंचायत खैनुरी की ग्राम प्रधान व प्रधान संगठन की जिलाध्यक्ष योगिता रावत को ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। देहरादून में हुए प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष पद के निर्वाचन में उनका निर्विरोध चयन हुआ है। प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पद पर जनपद की महिला ग्राम प्रधान का जिम्मेदारी मिलने पर ग्राम प्रधानों में खुशी का माहौल है। ग्राम प्रधान संगठन के पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर ने कहा कि प्रदेश में पहली बार किसी महिला को इस पद पर जिम्मेदारी मिली है। इससे सीमांत चमोली जनपद में विकास को गति मिलेगी। योेगिता रावत के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर ग्राम प्रधान लासी प्रधान सुभागा देवी कुंवर, सुनीता देवी, मंदोधरी देवी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है। लासी ग्राम प्रधान सुभागा देवी को प्रदेश संगठन में उपाध्यक्ष चुना गया है।

Advertisement