June 16, 2026

बैजनाथ पुलिस ने थाना दिवस पर सुनीं समस्याएं


गरुड, बागेश्वर ।    कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने चौकी डंगोली में थाना दिवस का आयोजन किया। इस मौके पर राजस्व क्षेत्र से नियमित पुलिस व्यवस्था में शामिल हुए ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। थाना दिवस के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बैजनाथ कैलाश सिंह नेगी एवं चौकी प्रभारी डंगोली उप निरीक्षक महेश चंद्र ने उपस्थित ग्रामीणों से उनकी समस्याओं एवं शिकायतों के संबंध में जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक कैलाश सिंह नेगी ने उपस्थित जनता को नये कानूनों के बारे में जानकारी दी। नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें हेल्पलाइन नंबर 1933 और ‘मानस’ पोर्टल की जानकारी दी। साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क करते हुए कहा कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपना बैंक विवरण साझा न करें, धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर सूचित करें। यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत सभी को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, सीटबेल्ट का प्रयोग करने की सख्त हिदायत दी गई। वर्तमान में फायर सीजन को देखते हुए वनों को आग से बचाने में सहयोग करने और आग लगाने वाले अराजक तत्वों की सूचना पुलिस हेल्पलाइन 112 पर देने के लिए जागरूक किया।