March 6, 2026

मोदी सरकार अपने वादे अनुसार धारा 370 खत्म करेंः ब्राह्मण सभा

हरिद्वार, ( आखरीआंख ) श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पं.अधीर कौशिक ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 तथा (35 ए) खत्म करने का अभी सही समय बताया । पं.अधीर कौशिक का कहना है कि पूरा विश्व का प्रेस मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कश्मीर में आग भरी उत्तेजक कहानियां प्रकाशित कर रहा है। प्रसिद्ध लेखक न्यायविदों और राजनेताओं ने जम्मू कश्मीर राज्य की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को खोज करने की कोशिश नहीं किया। जम्मू कश्मीर पीओके के इलाका 4500 वर्ग मिल जमीन भारत का पाकिस्तान कब्जा कर रखा है। इसके बावजूद भी भारतीय नेता जिनको लगता है कि जम्मू कश्मीर से 370 नहीं खत्म करना चाहिए। असल में यह आतंकवाद का बढ़ावा देते हैं और देश के अलगाववादियों के साथ मिलकर सेना व हिंदु सम्प्रदाय के खिलाफ एवं देश के खिलाफ जो अलगाववादी नेता है। उनका भीतर ही भीतर सपोर्ट करते हैं।
कौशिक ने कहा कि आज प्रश्न है कि भारत सरकार के द्वारा जम्मू कश्मीर के बारे में कदम क्यों नहीं उठाया जा रहा है ।1947 में वहां के महाराजा ने ब्रिटिश संसद के बनाए कानून के तहत भारत को साथ जोड़ दिया था। यह भी साफ है कि संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव जो जम्मू कश्मीर जनमत संग्रह कराने के हित में था। उसे पाकिस्तान ने खुद को खत्म कर दिया। जम्मू कश्मीर में भारतीय नागरिकों की रक्षा करना और भारत को उग्रवाद से बचाने का एक ही रास्ता कि अनुच्छेद 370 को खत्म किया जाना चाहिए। अनुच्छेद 370 के तहत संसद के तीन विदेशी मामले और उस पर भी कानून बनाने का अधिकार प्राप्त नहीं है। जो तीन विषय 26 अक्टूबर जम्मू कश्मीर के तत्कालीन महाराजा हरि सिंह ने भारत को सौंप दिए थे ,भारतीय संसद के हैं, जो भारत के राष्ट्रपति अनुच्छेद 370 में जो आज तक स्थाई है संशोधन या कोई भी संशोधन करके करने का अधिकार है यही एक रास्ता है ।भारत का तिरंगा कन्याकुमारी से कश्मीर तक बिना किसी रूकावट के लहर सकता है। जमीन पर जम्मू कश्मीर हमारा है ही नहीं ,पूरी तरह से एलओसी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर है ।वह जो लोग कहते हैं जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक नारा देने वाले लोग अब यह केवल नारे में ही देख पाएंगे।
क्योंकि जम्मू कश्मीर का अस्तित्व बिल्कुल पूरी तरह से पाकिस्तान में मिल चुका है। जम्मू कश्मीर हिंदुस्तानियों का ना तो अधिकार है और ना हमारे भारत के सेनाओं का, वहां का झंडा भी अलग संविधान भी अलग ,वहां के रहने वाले मुस्लिम समुदाय भी पाकिस्तान के ही गुण गाते हैं। इससे साबित होता है कि जम्मू कश्मीर भारत के हिस्से से जा चुका है ।केवल नाम मात्र का रह चुका है। सुविधाएं लेने के लिए लेने के लिए पर्यटकों से आने वाले इनकम का लाभ उठाने के लिए भारत का है ।बाकी कानून से लेकर के लोग, लोकतंत्र सारी चीजें पाकिस्तान की चलती है।
श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि नरेंद्र मोदी व भाजपा ने 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले यह घोषणा कि थी कि जब सरकार दो तिहाई बहुमत से सत्ता में आएगी, तो हम धारा 370 हटाएंगे। इसके लिए मोदी जी कई बार अनशन भी किए थे ,जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे । अब उनकी खुद की सरकार है और नरेंद्र मोदी खुद प्रधानमंत्री है तो अब क्यों नहीं हटा रहे हैं ।बड़ा सवाल यह है हिंदुओं ने नरेंद्र मोदी को सत्ता में धारा 370 हटाने व राम मंदिर निर्माण के नाम पर पहुंचाया था ।इतना ही नही कॉमन सिविल कोड लाने का नाम पर पहुंचाया था ।लेकिन इनमें से किसी एक भी बादे को भाजपा ने पूरा नहीं किया। अब अमित शाह के बयान से स्पष्ट होता दिखाई दे रहा है कि 370 को यह लोग दरकिनार कर रहे हैं। अभी अमित शाह ने अपनी रैलीयो में कहा हैं कि धारा 370 हटाने का एजेंडा हमारी सरकार में नहीं है। मतलब इससे साफ तौर पर साबित होता है कि भाजपा सरकार धारा 370 नहीं हटाना चाहती है। उसको एक चुनावी मुद्दा बनाकर रखना चाहती है। जिससे आने वाले समय में इस मुद्दे पर उनको वोट मिल सकें। भाजपा ने हिंदुओं के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात किया है। मोदी सरकार एक तरफ रैलियों के भाषणों में चारों तरफ यह कहते दिखाई देते हैं कि मैं आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहा हूं। अगर सच में मोदी सरकार आतंकवाद के खिलाफ लड़ रही है तो धारा 370 खत्म करें ।क्योंकि सारे आतंकवाद का जड़ ही धारा 370 है। अगर इसे खत्म कर दिया गया तो 99ः आतंकवाद खत्म हो जाएगा।