Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

चंपावत घटना के विरोध में कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला


अल्मोड़ा ।  चंपावत में छात्रा के साथ हुई घटना के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग उठाई। नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा लगातार सवालों के घेरे में है तथा सरकार अपराध रोकने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज को झकझोर देने वाली हैं और दोषियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। नगर महामंत्री संगठन वैभव पांडे ने कहा कि नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि घटना उनके विधानसभा क्षेत्र में हुई है। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री के क्षेत्र में ही महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं तो प्रदेश की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रदर्शन में प्रकाश चंद जोशी, दीप सिंह डांगी, दीपा शाह, राधा बिष्ट, किरण आर्य, गीता मेहरा, तारा तिवारी, पूरन रौतेला, मुकेश कुमार डैनी, परितोष जोशी, नारायण दत्त पांडे, विक्रम सिंह फर्त्याल, कार्तिक शाह, अजय वर्मा, विकास कुमार, आशु गोस्वामी, आनंद सिंह बिष्ट, अख्तर हुसैन, विनोद वैष्णव, सुशील शाह, गुंजन सिंह चम्याल, वैभव पांडे, दीपेश जोशी और फेमिना खान समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर के अध्यक्ष राजू भट्ट और यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भुवन दोसाद के नेतृत्व में भी चंपावत घटना के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर लमगड़ा विकासखंड में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान देवेंद्र धोनी, दीवान सतवाल, पूरन पांडे और मोहन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement