Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

जल जीवन मिशन के ठेकेदार अब दून में करेंगे धरना प्रदर्शन


देहरादून ।  जल जीवन मिशन ठेकेदार संगठनों के संयुक्त मोर्चा ने सोमवार को प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में जल जीवन मिशन में भुगतान की मांग की और शासन प्रशासन को भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 16 जून को देहरादून मुख्यालय में चरणबद्ध तरीके से धरना प्रदर्शन शुरू होगा। संगठन के प्रदेश संयोजक आनंद सिंह राणा ने बताया कि राज्य में जल जीवन मिशन के अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं। ठेकेदारों ने राज्य के 16 हजार से अधिक गांवों में इस कठिन समय में कार्य शुरू कर 15 हजार 5सौ योजनाओं को अपनी जमा पूंजी और कर्ज लेकर पूरा किया है।जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कोई भी धनराशि जारी न होने से काम कर रहे ठेकेदारों के सामने आर्थिक कठिनाईयां बढ़ती जा रही हैं। बजट के अभाव में काम की गति भी प्रभावित हुई है। मिशन का कार्य कर रहे मजदूर भी इससे प्रभावित हुए हैं। उनके सामने परिवार के पालन पोषण की चुनौती खड़ी हो गई है। उन्होंने बताया कि 30 जून को सभी जिला मुख्यालयों के विभागीय दफ्तरों पर धरना, तालाबंदी, सभी योजनाओं में पानी बंद करना भी आंदोलन का हिस्सा होगा। प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव जोशी, मोर्चा सह संयोजक प्रशांत गुप्ता, महामंत्री हेमेन्द्र चौहान, महिपाल सिंह पडियार, आयु शर्मा, संजय नौटियाल, प्रीतम चौहान मौजूद रहे।

Advertisement