Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

गन्ना समिति में खाद के लिए भटक रहे किसान, समय पर नहीं मिल रही खाद


रुड़की ।   लक्सर गन्ना विकास समिति में किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। घंटों इंतजार करने के बाद भी किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही है। इससे किसानों में गहरी नाराजगी है। लक्सर गन्ना विकास समिति में पिछले दिनों खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आने के बाद से खाद वितरण की व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। कभी किसानों को खाद के लिए समिति के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। खाद लेने के लिए आए राजेंद्र कुमार, राजेश कुमार व वतन चौधरी का कहना था कि कभी मशीन खराब होने का बहाना बनाया जाता है तो कभी उन्हें कागजों के लिए इधर-उधर दौडाया जाता है।

Advertisement