Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

डायट प्रवक्ताओं ने उठाई पृथक कैडर नियमावली की मांग


बागेश्वर ।   जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्रवक्ताओं ने शासन के हालिया आदेश का विरोध करते हुए उसे निरस्त करने और पृथक कैडर नियमावली बनाने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने सचिव विद्यालय शिक्षा को ज्ञापन भेजा। प्रवक्ताओं का कहना है कि 13 मई के आदेश से संस्थान में विभेद की स्थिति बन रही है। उन्होंने कहा कि विषय के आधार पर प्रवक्ताओं को अतिरिक्त घोषित करना न्यायसंगत नहीं है। डायट का संचालन केंद्र पोषित शिक्षक शिक्षा योजना के तहत होता है और नियुक्तियां निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार की जाती रही हैं। प्रवक्ताओं ने शासन से आदेश वापस लेने और स्पष्ट कैडर नियमावली लागू करने की मांग की।
इस अवसर पर डा. मनोज पांडे, डा. केएस रावत, रवि कुमार जोशी, डा. सीएम जोशी, डा. बीडी पांडे, डा. हरीश जोशी, पूजा लोहनी, डा. उर्मिला बिष्ट कन्याल, डा. दीपा जोशी, डा. संदीप जोशी, डा. भुवन पांडे, डा. दया सागर आदि उपस्थित थे।

Advertisement