Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 11, 2026

महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान : गणेश गोदियाल


रुद्रपुर ।   कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बदहाल स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। रविवार को कांग्रेस नेता विक्रम सिंह विर्क के बगवाड़ा स्थित निवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पेट्रोलियम पदार्थों की बचत के नाम पर भाजपा केवल दिखावे की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा मंत्री इलेक्ट्रिक वाहनों पर सवार होकर निकलते हैं, जबकि उनके पीछे कई कार्यकर्ता कारों में चलते हैं और वीडियो बनाते हैं। इसे जनहित नहीं, बल्कि दिखावा कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। कार्यकर्ताओं के अलग-अलग विचार हो सकते हैं, लेकिन उसे विवाद नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकार प्राप्त हैं और किसी भी व्यक्ति का उत्पीड़न या अधिकारों का हनन गलत है। कहा कि वर्तमान समय में भारत की अंतरराष्ट्रीय स्थिति कमजोर हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की कीमतें वर्तमान की तुलना में काफी कम थीं, जबकि आज आम जनता लगातार बढ़ती महंगाई का सामना कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तराखंड में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष का गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत:
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के रविवार दोपहर रुद्रपुर पहुंचने पर बगवाड़ा में गाजे-बाजों के साथ गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। बगवाड़ा स्थित कांग्रेस नेता विर्क के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को बताना होगा। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम में ये रहे शामिल:
किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी, राजेश प्रताप सिंह, गुलशन सिंधी, विक्रमजीत सिंह विकी, हरभजन सिंह विर्क, जहांगीर कुरैशी, मदन मोहन शर्मा, परिमल राय, सुमित्तर भुल्लर, सुनीता कश्यप, कलावती, मोनिका ढाली, संजय जुनेजा, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण नेगी, संजय बिष्ट, नव तेजपाल सिंह, देवेंद्र शाही, जनार्दन सिंह, दर्शन कोली, गुरदास कालड़ा, सर्वेश सिंह, संजय ठुकराल, ललित सिंह बिष्ट, अजय नारायण सिंह, सुनील चुग, सुखवंत सिंह विर्क, जितेश शर्मा, गौरव गिरी, बाबू खान, परवेज कुरैशी, इंद्रजीत सिंह, प्रदीप यादव, रणजीत सिंह, लक्ष्मण दास बांगा, गौतम घरामी, अवतार सिंह, बलजिंदर सिंह, दिलीप सिंह बिष्ट, राजेश सिंह, विशाल वर्मा, बलकार सिंह, इंदर रौतेला, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Advertisement