March 3, 2026

विद्युत वितरण खंड परिसर में अजगर निकलने से मचा हड़कंप

ऋषिकेश, (  आखरीआंख )   वीरभद्र स्थित ऊर्जा निगम के विद्युत वितरण खंड में उस समय हड़कंप मच गया। जब वहां एक भारी-भरकम अजगर निकल आया। सूचना पर पहुंची वन विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से अजगर को पकड़ा।
दरअसल, पावर हाउस में कर्मचारी विद्युत लाइन बदलने का काम कर रहे थे। भूमिगत ब्रंच में जब कर्मचारी विद्युत लाइन को खींच रहे थे तो सामने भारी भरकम अजगर देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पाकर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। भूमिगत ब्रंच के पैनल हटाए गए तो वहां करीब 20 फीट लंबा अजगर पड़ा मिला। किसी तरह वन विभाग के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से अजगर को बाहर निकाला। वन विभाग ने अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है। जिस स्थान पर विद्युत वितरण खंड है, उसके एक हिस्से में सघन जंगल है। माना जा रहा है कि अजगर संभवत यहीं से आकर ब्रंच में घुस गया हो। बहरहाल करीब दो घंटे तक अजगर को देखने के लिए लोगों का हुजूम जुटा रहा।

You may have missed