Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 19, 2026

10 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम के साथ रीमा पुलिस द्वारा किया एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

बागेश्वर ( आखरीआंख )  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक महोदय बागेश्वर के पर्यवेक्षण में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दि0 03-03-2019 को चौंकी रीमा पुलिस द्वारा एक व्यक्ति वीर बहादुर पुत्र धन बहादुर उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम- पजारु, थाना- बड़ाबन, जिला- जाजरकोट आंचलभैरी, नेपाल हाल-किरौली, चौकी- रीमा को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम के साथ ग्राम किरौली से गिरफ्तार किया गया। जिसके आधार पर मुकदमा अपराध सं0- 09/19, धारा- 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण उ0नि0 जीवन सिंह चुफाल चौकी प्रभारी रीमा कां0 ना0पु0 प्रदीप कुमार चौकी रीमा  कां0 ना0पु0 मनोज कुमार चौकी रीमा होमगार्ड शोभन राम चौकी रीमा है।

 

Advertisement