September 27, 2026

गरुड में महिला ने गटका जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती


बागेश्वर, गरुड ।  जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत कंधार निवासी 22 वर्षीय महिला ने घरेलू कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद महिला को एसडीओ वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।