Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 11, 2026

लैब तकनीशियनों का सब्र टूटा, 20 जून को मुख्यमंत्री आवास कूच का ऐलान


देहरादून । मेडिकल लैब टैक्नोलॉजिस्ट संघ के बैनर तले डिग्रीधारी बेरोजगार लैब तकनीशियनों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 29वें दिन भी जारी रहा। सरकार से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया न मिलने पर आक्रोशित युवाओं ने अब ‘आर-पार’ की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। संगठन ने 20 जून को मुख्यमंत्री आवास कूच करने का निर्णय लिया है। मंच के अध्यक्ष आशीष चंद्र, महासचिव मयंक राणा और संगठन मंत्री अनुराग पंत ने आरोप लगाया कि 26 वर्षों से सेवानियमावली न बनने के कारण पद विज्ञापित नहीं हो पाए, जिससे हजारों युवा बेरोजगार हैं। तकनीशियनों की प्रमुख मांगों में मानकानुसार पदों का सृजन, वर्षवार मेरिट के आधार पर भर्ती नियमावली बनाना, आयु सीमा में छूट और सरकारी लैबों का निजीकरण बंद करना शामिल है।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर स्पष्ट नीति नहीं बनाती, तब तक आंदोलन और उग्र होगा। धरना स्थल पर रणवीर बिष्ट, देवेन्द्र दत्त, प्रियंका और अखिलेश भट्ट समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement