Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

पशुबलि की अनुमति की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन


बागेश्वर ।  कांडा तहसील के भंडारी गोलू मंदिर, ढनौलासेरा (तोक कोनारवे) में नियमानुसार पशुबलि की अनुमति तथा वैध पशुबधशाला के निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप आवश्यक अनुमति प्रदान करने की मांग की। ग्राम प्रधान प्रमोद सिंह के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि नाघर माजिला, कूनाखेत तोक, मंतोली, ढनौलासेरा, गहतड़ी और समरू गांवों के लोगों की इस मंदिर में गहरी आस्था है। उन्होंने बताया कि पूर्वजों के समय से यहां पशुबलि की परंपरा रही है, जो हाईकोर्ट के आदेशों के बाद बंद है। ग्रामीणों का कहना है कि वे न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए नियमानुसार पूजा-अर्चना एवं परंपराओं का निर्वहन करना चाहते हैं। इसके लिए मंदिर परिसर में पशुबधशाला के निर्माण और नियमानुसार पशुबलि की अनुमति दी जाए। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान नंदन सिंह, बचे सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश सिंह, किशन भंडारी, बिशन सिंह, सोहन सिंह, प्रयाग सिंह, गोकुल सिंह, चंचल सिंह और कुंदन सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement