Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

बागेश्वर में क्या हो रहा हैं!! पेट्रोल लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे भुपेंद्र कोरंगा


बागेश्वर ।  बागेश्वर शामा क्षेत्र में शराब की दुकान पर ओवररेटिंग, नाबालिगों को शराब बेचने तथा शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर लोगों ने आपत्ति जताई है। नाराज जिला पंचायत सदस्य विजया कोरंगा और भूपेंद्र कोरंगा सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान भूपेंद्र कोरंगा अपने साथ पेट्रोल भी लेकर पहुंचे, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने सूझबूझ दिखाते हुए पेट्रोल अपने कब्जे में ले लिया और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद आबकारी अधिकारी से वार्ता कराई गई।

Advertisement