August 10, 2026

बागेश्वर पुलिस ने किये दो वारंटी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

बागेश्वर। पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बागेश्वर पुलिस ने वारंटियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा (आईपीएस) के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से वांछित दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

कोतवाली पुलिस के अनुसार फौजदारी वाद संख्या 87/26, धारा 138 एनआई एक्ट में वांछित वारंटी सुंदरलाल पुत्र तारा राम, निवासी कठायतवाड़ा तथा मुकदमा अपराध संख्या 36/25, धारा 115(2), 118(2) बीएनएस में वांछित दीवान सिंह पुत्र धाम सिंह, निवासी बिजोरीझाल बागेश्वर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने दोनों वारंटियों को 26 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।