उत्तराखंड की महिलाओं को मिले फ्री सफर सुविधा
देहरादून । रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड की महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा देने की मांग उठाई है।परिषद ने प्रदेश महामंत्री दिनेश पंत ने परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजकर कहा कि दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक, पंजाब, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में महिलाओं को ऐसी सुविधा मिल रही है, जिससे उनकी सामाजिक और आर्थिक भागीदारी बढ़ी है। परिषद का कहना है कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सरकारी सेवाओं तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे परिवहन खर्च उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालता है।निशुल्क यात्रा सुविधा मिलने से महिलाओं को राहत मिलेगी, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।
