August 5, 2026

बागेश्वर में आग लगने से घर का सारा सामान जलकर राख


बागेश्वर । कोतवाली क्षेत्र के तुनेड़ा गांव में बुधवार तड़के एक मकान में अचानक आग लगने से घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय घर में मौजूद महिला गहरी नींद में थी। तड़के करीब तीन बजे नींद खुलने पर उन्हें आग का पता चला। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है। ग्रामीण सुरेश दफौटी ने बताया कि तुनेड़ा निवासी गंगा देवी पत्नी नंदन सिंह मंगलवार रात भोजन करने के बाद सो गई थीं।तड़के करीब तीन बजे उनकी नींद खुली तो घर धुएं से भर चुका था। आग की चपेट में आने से टीवी, फ्रिज, बेड सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना की सूचना राजस्व विभाग और ऊर्जा निगम को दी गई। सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक विजय गोस्वामी ने मौके का निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी। बताया गया कि महिला के पति बाहर निजी नौकरी करते हैं, जबकि घटना के समय उनके दोनों बेटे भी घर पर नहीं थे। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

You may have missed