August 5, 2026

गरुड़ से कांवड़ यात्रा हरिद्वार रवाना


बागेश्वर, गरुड । दिव्येश्वरी मंदिर गागरीगोल से नागा बाबा महंत भगीरथ गिरी महाराज के सानिध्य में आयोजित पावन कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्य तथा भगीरथ गिरी महाराज ने स्थानीय नागरिकों के साथ ,भोलेनाथ के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर कावड़ यात्रा को हरिद्वार के लिए रवाना किया। श्रावण मास में निकाली जाने वाली यह कांवड़ यात्रा श्रद्धा, आस्था और सनातन संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। जिपं अध्यक्ष आर्या ने कहा कि भगवान भोलेनाथ एवं मां गंगा की कृपा से सभी शिवभक्तों की यात्रा मंगलमय, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो तथा सभी की मनोकामनाएँ पूर्ण हों ।

You may have missed